{"_id":"6570c9cb31442b69210ed81a","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturns-five-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3384-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य हादसे में हाईवे पर बाइक सवार को बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश क्षेत्र के पथरा पालदेव निवासी राकेश (30), पत्नी फूल कुमारी (25), पुत्र आयुष (3) व पीयूष (1) ई-रिक्शा से भरतकूप गांव जा रहे थे। डगडई पुरवा भरतकूप के पास ई-रिक्शा गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा चालक पथरा निवासी योगेंद्र (40) समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, मऊ थाना क्षेत्र के चकवा खंडेहा निवासी लक्ष्मण सिंह (40) बुधवार सुबह बाइक से भौंरी कस्बा जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बगरेही नहर के पास बोलेरो की टक्कर से वह घायल हो गया। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।