फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled car overturns on highway, four injured

चित्रकूट: अनियंत्रित कार हाईवे पर पलटी, चार घायल

Wed, 16 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns on highway, four injured
भरतकूप। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौली गांव के पास मंगलवार रात को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी गुना निवासी बृजेश (32) पुत्र सीताराम अपने दोस्तों वीरेंद्र राठौर (28) पुत्र रामभरोसे राठौर, निशांत व निरंजन के साथ कार से मंगलवार की सुबह स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वे देर रात को वहां से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह जिले के भरकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव के पास पहुंचे तभी अचानक एक ट्रक सामने से आ गया, इस पर कार चालक ने ब्रेक लगा दिया। बारिश की वजह से सड़क गीली होने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन से कार को सीधा कराया। बुधवार को सभी अन्य वाहन से अपने गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed