फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two youths injured after being stabbed in a love affair

Chitrakoot News: प्रेम प्रसंग में चले चाकू, दो युवक घायल

Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured after being stabbed in a love affair
चित्रकूट। राजापुर कस्बे में प्रेम प्रसंग में चाकू चल गए। इसमें एक गुट के दो युवक घायल हो गये। पुलिस के आते ही चार आरोपी भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नीलकमल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शनिवार की रात आरती का कार्यक्रम चल रहा था। वहां मौजूद एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच बहस होने लगी। दोनों पक्ष के कई युवक आ गए। बताते हैं कि आनंद, गौरव पांडेय, कृष्णा रैकवार और एक किशोर ने चाकू से लकी अग्रहरि और दिव्यांश केसरवानी पर हमला कर दिया। दिव्यांश के कान और लकी की पसलियों पर चाकू लग गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी चाकू लेकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। लकी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द इन्हें पकड़ा जाएगा। देवी पंडाल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि घायल दोनों युवक समिति के सदस्य हैं। राजापुर निवासी शुभम केसरवानी ने बताया कि भतीजे लकी अग्रहरि व दिव्यांश केसरवानी पंडाल के कार्यों में लगे थे। कुछ लोगों के साथ बहस हुई। हमलावरों ने लकी व दिव्यांश पर चाकू से प्रहार घायल कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात की बात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed