फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two tractor caught carrying illegal sand

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े

Mon, 06 Feb 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 06 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two tractor caught carrying illegal sand
कोतवाली में घटना की जानकारी देता रामकुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस के निर्देश पर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कार्यवाई की गई। उन्होंने अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर पकडे़। साथ ही 23 क्वाटर भी शराब बरामद किया। 10 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाई की गई।
विज्ञापन



    कोतवाली कर्वी के उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला ने अमोद कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी भभौंर को ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। चालक वेदप्रकाश पुत्र रामदुलारे निवासी चकजाफर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


दोनों ट्रैक्टरों को खनिज अधिनियम में सीज किया गया। साथ ही अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मारकुंडी थाने के उपनिरीक्षक हरी सिंह ने गांव गोपीपुर से भूरा कोल पुत्र कैरा कोल निवासी गोपीपुर को 23 क्वाटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली कर्वी के प्रभारी सत्यपाल सिंह ने छह लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाई की। बरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने चार लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाई की।



अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। ट्रक व डंपर मालिकों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी पक्षपात कर रही है। कागजात होने के बावजूद भी उन्हें परेशान किया जाता है जबकि जिनके पास कागजात नहीं है तो उनसे रकम लेकर छोड़ा जाता है।

कोलगदिहया निवासी सुल्तान अहमद ने सोमवार को आरोप लगाया कि फारेस्ट बैरियर कर्वी के पास कोतवाली सर्किल के एक पुलिस अधिकारी ने तीन वाहन पकड़े थे। जिसमेें दो वाहनों में कागजात न होने पर सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया गया जबकि उसके डंपर में कागज सभी थे लेकिन पुलिस अधिकारी को सुविधा शुल्क न देने पर कार्रवाई कर डंपर पुलिस लाइन में खड़ा करा लिया गया है। इस मामले में एसपी डीपी सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।




चौकी क्षेत्र के ग्राम करारी घाट में काफी अर्से से अवैध खनन कार्य चल रहा है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों व खनन माफियाओं में मारपीट भी हो चुकी है। लेकिन बालू माफियाओं के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को नदी किनारे खेत पर खड़ी फसलों के ऊपर से माफियाओं ने 20 ट्रैक्टर बालू भरे निकाले। जिससे फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी है।


रामकुमार कोरी पुत्र रामलाल कोरी निवासी करारी थाना क्षेत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खेत बागे नदी के किनारे है। क्षेत्र के कुछ लोग नदी से अवैध बालू खनन का काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह पांच बजे खेत में खड़ी सरसों की फसल के ऊपर से 20 ट्रैक्टर बालू भर निकाला गया।


जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे बंदूक की बट से पीट दिया। इसके बाद जब वह मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने जा रहा था, तो रास्ते में भी उसे पीट दिया। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed