फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two teachers got into a scuffle in school over making a reel

Chitrakoot News: स्कूल में रील बनाने को लेकर दो शिक्षक भिड़े जमकर हाथापाई

Thu, 15 Aug 2024 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two teachers got into a scuffle in school over making a reel
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान स्कूल के दो शिक्षकों (एक महिला एक पुरूष शिक्षक) द्वारा बच्चों के सामने ही जमकर मारपीट करने लगे। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हाथापाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों शिक्षको ने एक दूसरे के खिलाफ राजापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार इस विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक सपना शुक्ला व अवधेश तिवारी के बीच पढ़ाई सत्र के दौरान रील बनाने को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों शिक्षक एक दूसरे का वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ मारते भी नजर आ रहे हैं। शिक्षक ने आरोप लगाया कि महिला शिक्षक सपना शुक्ला स्कूल में रील बनाती रहती है और बच्चों को पढ़ाती नहीं, जिससे दूसरे शिक्षक महिला की इस कारतूस से नाखुश रहते हैं।
विज्ञापन

इस पर महिला शिक्षक का विद्यालय के अंदर मोबाइल चलाने का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो महिला जान गई जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते दोनो शिक्षक शिक्षा के मंदिर को लड़ाई का अखाड़ा बना डाला। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है । संवाद न्यूज एजेंंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि यह मामला कुछ दिन पुराना है जिसकी वह जांच कर रहे है महिला शिक्षक छुट्टी लेकर चली गई हैं। दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे पर मुकदमा भी दर्ज कराया है वह अपनी अलग जांच कर रहे है ।जल्द ही जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे । दोनों के लड़ाई का करना प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला है महिला शिक्षक स्कूल में वीडियो बनाती रहती थी जिस बात को लेकर दूसरे शिक्षक नाराज थे जो इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed