फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two sent to jail for raping and murdering a teenager

किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के मामले में दो को भेजा जेल

Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two sent to jail for raping and murdering a teenager
फोटो=5- पकड़े गए आरोपी विपुल मिश्रा व नदीम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद को जेल भेज दिया है। तीसरे नामजद से पूछताछ जारी है। आशंका जताई है कि तीसरे को जेल नहीं भेजा जाएगा। वहीं, गला दबाने वाले चौथे शख्स का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन

एक जून को पहाड़ी के एक गांव में आधुनिक तकनीक से बन रही सड़क पर काम करने वाली संस्था के कर्मचारी, मेेठ व स्थानीय युवक पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसके बाद इलाज के दौरान किशोरी की मौत पर बवाल हुआ। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद मृतका के परिजन जांच के दायरे में हैं। सीओ राजापुर एसपी सोनकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई तथ्य जुटा लिए हैं और मामला लगभग स्पष्ट हो चुका है। जल्द ही बचे तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि नामजद नदीम, विपुल मिश्रा व आदर्श पांडेय में से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नदीम और विपुल मिश्रा को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। आदर्श की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है। पूरी तहकीकात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर अस्पताल में हुई थी किशोरी की मौत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तय हो गया है कि किशोरी का गला दबान वाला चौथा शख्स ही है। जिसकी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। किशोरी की मौत मंझनपुर के अस्पताल में ही हुई है। डॉक्टर व स्टाफ से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार किशोरी उस समय आईसीयू में थी। तीनों नामजदों में किसी के गला दबाने की पुष्टि नहीं की है। जल्द इसका भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed