{"_id":"680e779ce451e89d82030ddb","slug":"two-parties-fight-over-filling-water-four-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-115348-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी के कुर्मी का पुरवा में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव के लवकुश ने बताया कि शनिवार की दोपहर पत्नी रुकमणी सबमर्सिबल में पानी भरने गई थी। पत्नी पाइप लेकर पहले पानी भरने लगी। इतने में दिलकुश गाली देने लगा। मना करने पर पत्नी को पीटने लगा। बीच बचाव करने पहुंचे तो उसे और पिता मोतीलाल को भी लाठी से पीटा। इससे तीनों लोग घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के दिलकुश ने बताया कि अपनी पाइप से पानी भरने के लिए मना किया तो रुकमणी गाली देने लगी। इतने में ही मोतीलाल आए और उसे लाठी मारकर घायल कर दिया। उसकी मां भवानियां देवी ने भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है। रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।