फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two parties clashed for possession of Dharamshala

Chitrakoot News: धर्मशाला पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े

Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed for possession of Dharamshala
भौंरी। रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव स्थित वाल्मीकि आश्रम के पास बने एक धर्मशाला में कब्जा करने को लेकर शुक्रवार को वाल्मीकि आश्रम के महंत व एक परिवार के बीच विवाद हो गया। महिलाओं ने महंत पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लालापुर गांव निवासी केदारनाथ ने रैपुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि वाल्मीकि आश्रम के सामने एक धर्मशाला बना हुआ है। जिसमें आश्रम के महंत भरतदास कब्जा करने की नियत से पुताई व अन्य कार्य करा रहे हैं। इतना ही नहीं धर्मशाला के आसपास की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। एक महिला के हाथ में चोट भी आई है।
विज्ञापन

समाजसेवी चंद्रदेव ने बताया कि वाल्मीकि आश्रम के सामने नामदेव समाज ने धर्मशाला का निर्माण कराया था। जिसमें नामदेव समाज का अधिकार हैं। यह वाल्मीकि आश्रम की संपत्ति नहीं है। धर्मशाला पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने बताया कि महाकुंभ शुरू होने वाला है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। जिसे देखते हुए आश्रम की धरोहर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसलिए सफाई व पुताई का कार्य किया जा रहा है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर रहे हैं। उधर, थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed