{"_id":"676eeeec314b20a3500c767a","slug":"two-lakh-rupees-stolen-from-liquor-shop-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112040-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शराब की दुकान से दो लाख रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शराब की दुकान से दो लाख रुपये चुराए
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित देसी शराब की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मानिकपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित देसी शराब की दुकान के ठेकेदार राजकुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार तड़के चोर उनकी दुकान में पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बीच में लगे दरवाजे को चौखट सहित उखाड़ कर ठेके के अंदर पहुंच गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया और गल्ले में रखी लगभग दो लाख की नकदी व कुछ शराब उठा ले गए। बताया कि सुबह जब सेल्समैन अवध बिहारी दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। दूसरी ओर सूचना पाकर मौके पर पुलिस उपाधीक्षक फहीद अली व प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।