फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two lakh rupees stolen by breaking into a jeweler's shop

Chitrakoot News: सराफ की दुकान में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी

Thu, 21 Nov 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen by breaking into a jeweler's shop
सरैंया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया कस्बे में सराफा की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग दो लाख की चोरी की है। घटना की जानकारी पर मानिकपुर, सरैंया की पुलिस के अलावा एसओजी व डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

सरैंया कस्बे में विक्की ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले विक्की सोनी ने बताया कि मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर राजापुर गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान खोली तो अंदर की दीवार एक स्थान पर टूटी थी। सारा सामान बिखरा था। देखा तो पता चला कि दस ग्राम सोने और आधा किलो चांदी के आभूषण व अन्य सामग्री गायब हैं। दो डायरी भी नहीं मिलीं, जिसमें उधारी लिखी थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि कस्बे में पहले भी सराफा की दुकान में इसी तरह सेंधमारी कर चोरी हुई थी। पुलिस ने जिले के बाहर के युवकों के गैंग को पकड़ा था। जो रेकी कर चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed