फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two lakh devotees took a dip in Mandakini

Chitrakoot News: दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took a dip in Mandakini
चित्रकूट। गंगा दशहरा पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पूजा पाठ किया। पंडितों को दान कर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंच गए। जिन्होंने मंदाकिनी नदी में परिवार सहित स्नान किया। इसके बाद पंडितों को फल व अन्य वस्तुओं को दान किया। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। इसके बाद तीर्थ क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसइया आश्रम व भरतकूप तीर्थ स्थानों का दर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

मंदाकिनी महोत्सव समिति ने मंदाकिनी नदी की शोभायात्रा निकाली। महंत दिव्यजीवन दास व रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास व कामदनाथ मंदिर के संत मदनगोपाल दास की मौजूदगी में शोभायात्रा मंदाकिनी घाट से निकाली गई। नदी की विधिवत पूजा की गई। कार्यक्रम आयोजक नंदकिशोर तिवारी ने संत महंतों का विधिवत सम्मान किया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में गंगा दशहरा पर हवन पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों को पर्व का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मठ मंदिरों में हुए कार्यक्रम
चित्रकूट। धर्मनगरी के मठ मंदिरों मेें गंगा दशहरा पर्व में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें गायत्री शक्ति पीठ में हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। पीठ के व्यवस्थापक डाॅ.रामनारायण त्रिपाठी ने गंगा दशहरा के महत्व की जानकारी दी। धर्मनगरी के कामदगिरि प्रमुख द्वार में संत मदनगोपालदास, रामघाट के भरतमंदिर में महंत दिव्यजीवनदास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए।


- आज के ही दिन गंगा का हुआ था उद्गम
चित्रकूट। धर्मनगरी के महंत सीताशरण महराज, महंत दिव्य जीवन दास, संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व इसलिए मनाया जाता है कि ऋषि भागीरथ की तपस्या के कारण इसी दिन गंगा नदी का उद्गम हुआ था। इसी लिए यह पर्व मनाया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed