फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two lakh devotees took a dip in Mandakini

Chitrakoot News: दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी लगाई डुबकी

Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took a dip in Mandakini
चित्रकूट/खोही। आषाढ़ की अमावस्या पर रिमझिम बारिश के बीच लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। पूजन और दान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धान की बेड़ भगवान को चढ़ाकर किसानों ने अच्छी खेती की कामना की।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु जय कामदनाथ भगवान की जय के जयकारे लगाते रहे। हाथरस की घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस तैनात की थी। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को फिसलने से बचाने के लिए कई स्थानों पर बोरे डलवाए गए। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के जानकीकुंड, अनुसइया आश्रम सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किया।
विज्ञापन

अमावस्या पर जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहा। रूट डायवर्जन के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्टे्रट की तैनाती की गई।
इनसेट
सड़कों पर जलभराव से श्रद्धालु परेशान
धर्मनगरी की कुछ सड़कों पर जलभराव व कीचड़ होने से श्रद्धालु परेशान रहे। सीवर लाइन चित्रकूट व सतना रोड सहित कामतन रोड पर बनाई जा रही है। सड़क की खोदाई से कई स्थानों पर पानी भरा होने से श्रद्धालु परेशान रहे। चित्रकूट से हनुमानधारा रोड कई स्थानों पर जर्जर है। कर्वी में धनुष चौराहे से लेकर पटेल तिराहे तक झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों पर पानी भरा रहा। एक माह पहले ही सड़क और फुटपाथ बनाया गया था, लेकिन पानी निकासी के लिए रास्ता नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेला को 13 सेक्टरों में बांट की व्यवस्था
मेले को तीन जोन और 13 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर जोनल, मजिस्टेट सहित सुरक्षा बल लगाया गया। मंदाकिनी नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए व्यवस्था की गई। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेले का भ्रमण किया। सीसीटीवी कैमरे से श्रद्धालुओं को देखा। उधर सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने कामदनाथ मंदिर व परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

इनसेट ...
श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा
परिक्रमा मार्ग के बरहा मंदिर के पास डॉ. आचार्य विपिन विराट महराज ने नेतृत्व में श्रद्धालुओं को शर्बत व ठंडा पानी पिलाया गया। डीएम व एसपी ने सीतापुर मार्ग पर पुलिस विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को बिस्कुट और खाने-पीने का सामान बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed