{"_id":"64a5cabf7da4c636ee040a7c","slug":"two-including-woman-died-due-to-lightning-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-99-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से वृद्ध महिला व युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी निवासी छोट बुइया (58) बुधवार की दोपहर को घर से लगभग आधा किमी. दूर खेत में जानवर चराने के लिए गई थी। अचानक बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आ गई।
जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खेत में काम कर रहे देवर छोटेलाल यादव ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतका के छह पुत्र व चार पुत्रियां हैं। दूसरी ओर, बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर तरांव निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत (24) अपने साले प्रमोद सिंह के साथ बुधवार की दोपहर को घर से लगभग 200 मीटर दूर बगीचे में खेल रहे बच्चों को भगाने गया था।
अचानक बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद सिंह को कोई चोट नहीं आई। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह एक वर्ष पहले ही गांव आया था। मृतक चार भाई व चार बहनों में तीसरे नंबर का था। मां बब्बू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।