{"_id":"635acbaee4fd1b0f746a5ef1","slug":"two-including-innocent-died-due-to-fever-and-stomachache-chitrakoot-news-knp7252455191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पेटदर्द से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पेटदर्द से मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शोभा सिंह पुरवा निवासी निरंजन के तीन माह के बेटे अंशू की गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजन आनन फानन जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसे दो दिन से बुखार था। इसका इलाज जारी था।
इसके अलावा भरतकूप थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी विनय (22) को बुधवार की देर शाम पेट में दर्द होने पर भाई ईश्वरी प्रसाद ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
बडे़ भाई ईश्वरी प्रसाद का आरोप है कि जब वह भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसे देखने में देरी की।
कई बार कहने के बाद आए और उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि भाई की उस समय सांस चल रही थी। वह उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।