फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two headmasters, five assistant teachers suspended

दो प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक निलंबित

Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two headmasters, five assistant teachers suspended
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पडरी के निरीक्षण में सहायक अध्यापक साधना यादव, शालिनी यादव, शिक्षामित्र बृजेश पांडेय, स्नेहलता, संध्या तिवारी अनुपस्थित पाई गई। इस पर साधना यादव, शालिनी यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शिक्षामित्रों का मानदेय रोका है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक श्रीप्रकाश मिश्र, रमेश प्रसाद को अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया है। प्राथमिक विद्यालय डफाई में प्रधानाध्यापक देव कुमार, सहायक अध्यापक पूजा पांडेय के गैरहाजिर होने पर निलंबित किया है। प्राथमिक विद्यालय खुटहा के निरीक्षण में समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता ठीक पाई गई। जिस पर बीएसए ने विद्यालय में शिक्षण कार्य किया। शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी पाए जाने पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र दत्त पांडेय व मनोरमा द्विवेदी को जनरल नॉलेज की पुस्तक उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed