फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two farmers who went to irrigate their crops died of cold

Chitrakoot News: फसल सींचने गए दो किसानों की ठंड से मौत

Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two farmers who went to irrigate their crops died of cold
चित्रकूट/मानिकपुर। अलग-अलग स्थानों पर फसल की सिंचाई करने गए दो किसानों की ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बरुई गांव के शिव प्रसाद (60) बुधवार की शाम फसल की सिंचाई कर रहे थे। बेटे सुशील ने बताया कि पिता की खेत में ही तबीयत खराब हो गई। किसी तरह घर पहुंचे और आते ही गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुड़ैला गांव के विमलेश (50) बुधवार को फसल सींच रहे थे। रिश्तेदार चुनका प्रसाद ने बताया कि ठंड लगने से खेत में ही बेहोश हो गये। जानकारी होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मानिकपुर एसडीएम मो. जसीम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की जानकारी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed