{"_id":"57a3e44febfb223b92975afcba70e7dd","slug":"two-farmer-died-due-to-thunder-storm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार से किसान बेहाल हैं। मंगलवार को भी मुख्यालय समेत अन्य जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। पहाड़ी थानांतर्गत गांव कपना इटौरा में बिजली गिरने से खेत में फसल काट रहे किसान की मौत हो गई और एक युवक झुलस गया। वहीं गांव बछरन में भी बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलसे किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार को हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को मुख्यालय में लगभग पंद्रह मिनट तक ओले गिरे। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी बारिश ने भारी तबाही मचाई। पहाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अवधेश (26) पुत्र रामबहोरी निवासी कपना इटौरा खेत में भांजे के साथ गेहूं काट रहा था।
विज्ञापन
शाम लगभग चार बजे बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। अवधेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बछरन निवासी तेजी पटेल (70) भी खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। मानिकपुर, सरैंया, राजापुर, पहाड़ी आदि जगहों पर भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
बालिका कुएं में गिरी, मौत
चित्रकूट। पानी भरने गई बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारामाफी की कुर्मियान बस्ती निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री हेमा (9) मंगलवार दोपहर पानी भरने गई थी। तेज आंधी में वह संभल नहीं पाई और कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं खोह निवासी लालता प्रसाद की भैंस दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर मर गई।