फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two died of fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार और पेटदर्द से दो की मौत

Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two died of fever and stomach ache

विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार व पेट दर्द से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। सिपाही समेत सात मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा बुखार और पेट दर्द के मरीज अस्पताल आ रहे हैं।
मौसम का मिजाज बदलने से वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 740 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इनमें ज्यादातर बुखार व पेट दर्द के मरीज थे। पर्चा व औषधि वितरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पहाड़ी क्षेत्र के कलवारा निवासी रामकृपाल (60) को बेटे सुशील ने बुधवार की रात बुखार व पेट दर्द के चलते भर्ती कराया। इसके अलावा रैपुरा क्षेत्र के गिरधार पुरवा निवासी कल्लू (55) को बेटे मेघनंद ने भर्ती कराया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों शवों को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्वी कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल देव (32), लौढिय़ा खुर्द निवासी मेड़िया (70), शंकर बाजार निवासी प्रेमचंद्र (55), कपसेठी निवासी रामबाबू के छह वर्षीय पुत्र शिवा, पहरा भरतकूप निवासी लक्ष्मन (26), सोनेपुर निवासी देवकुमार की 15 वर्षीय पुत्री रीना व दुबारी नपहाड़ी निवासी शीला (36) को बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed