फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two died due to stomach ache and fever

Chitrakoot News: पेटदर्द और बुखार से दो की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two died due to stomach ache and fever
मानिकपुर/चित्रकूट। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में वेंडर का काम करने वाले युवक की पेटदर्द से मौत हो गई। इसके अलावा सात माह के मासूम की बुखार से मौत हुई।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के गुढवा निवासी राजू (30) वेंडर था। मूल रूप से ओरन बांदा की माया देवी ने बताया कि अब परिक्रमा मार्ग पर रहती हैं। बेटा राजू मानिकपुर के गुढवा गांव की मंजू से शादी के बाद उसी के गांव में रहता था। दो दिन से उसे पेटदर्द की शिकायत थी। शनिवार को वह गुढवा गांव पहुंची तो बेटे की हालत बेहद खराब थी। उसे लेकर जिला अस्पताल आई। इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। उसकी दो पुत्रियां हैं।

इसके अलावा शहर के पुरानी बाजार निवासी अमित कुमार ने बताया कि सात माह के पुत्र अनमोल की कई दिनों से तबीयत खराब थी। बुखार व कमजोरी के चलते हालत बिगड़ने पर उसे रविवार को जिला अस्पताल लाये। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed