{"_id":"583c78694f1c1b0f1ede57fe","slug":"two-days-later-open-bank-but-the-afternoon-ended-cache","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुले बैंक, मगर दोपहर बाद कैश खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुले बैंक, मगर दोपहर बाद कैश खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन लगातार बैंकों में अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो सुबह नौ बज से ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। कुछ ऐसा ही हाल मुख्यालय के एटीएम का भी रहा। बैंकों में काम निर्धारित समय से शुरू हुआ, एटीएम से लोग पैसे भी निकालने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद सर्वर डाउन होने से एटीएम बंद हो गए। जिससे लोग बैंक के बाहर ही बैठकर सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे।
शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के बाद सोमवार को जब खुले तो शहर व ग्रामीण इलाके में बैंकों के बाहर लाइन लग गई। शहर के स्टेट बैंक में अधिक भीड़ होने से पुलिसकर्मियों ने बैंक का गेट कई बार बंद कर लाइन में लगे ग्राहकों को शांत रहने को कहा। एसबीआई गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों की कई बार ग्राहकों से नोंकझोंक भी हुई। खाता धारक पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी जान पहचान वालों को बिना लाइन के बैंक के अंदर भेज रहे हैं। अन्य बैंकों के बाहर भी नगदी पाने और बड़ी नोटों को जमा करने की लाइन लगी रही।
वहीं शहर के एटीएम का सर्वर दोपहर बाद डाउन होने से एटीएम बंद कर दिया गया। जिससे लोग बैंकों के बाहर सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण इलाके में सोमवार जब काम शुरू हुआ तो दो से तीन हजार रुपये उपभोक्ताओं को दिए गए। शिवरामपुर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में सुबह से सैकड़ों ग्राहक पहुंच गए। दोपहर बाद शाखा कर्मियों ने कैश खत्म होने की बात कहकर निकासी पर रोक लगा दी। पथरौड़ी के सत्यनारायण व रमयापुर के श्रीकृष्ण द्विवेदी ने बताया लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर आया तो कैश न होने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया गया।
विज्ञापन
निराश होकर लौटना पड़ा
चित्रकूट। एटीएम से रुपये निकालने आए मुख्यालय के पुरानी बाजार निवासी राहुल, मयंक, कमलेश व शंकर बाजार निवासी मुकेश गुप्ता आदि ने बताया कि सर्वर न होने से वह लोग एटीएम से रुपया नहीं निकाल सके। जिससे उन्हें घरेलू खर्च में परेशानी हो रही है।