फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two day seminar on GST and Income Tax from 27th

Chitrakoot News: जीएसटी व आयकर पर दो दिवसीय सेमिनार 27 से

Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two day seminar on GST and Income Tax from 27th
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के अधिवक्ता समागम सेमिनार में जीएसटी व आयकर से जुड़ी जटिलताओं पर चर्चा होगी। जिला कार्यकारिणी के वार्षिक सम्मेलन व चुनाव की भी तैयारी पूरी हो चुकी है। कई जज व अधिवक्ता सेमिनार स्थल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जिला कर अधिवक्ता एसोसिएशन चित्रकूट के अध्यक्ष पीयूष गोयल ने बताया कि प्रमोदवन स्थित श्रीधर धाम में 27 व 28 जनवरी को होने वाले सेमीनार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोनों दिन दो सत्रों में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता प्रांजल शुक्ला, अमृतसर के आंचल कपूर शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य कर झांसी के अपर आयुक्त धीरेंद्र प्रताप, चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित कपूर, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय, बांदा के संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार वर्मा भी सेमिनार में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समापन दिवस 28 जनवरी को जिला जज चित्रकूट विकास कुमार प्रथम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत दुबे, प्रधान न्यायाधीश चित्रकूट परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव, अलीगढ़ के अधिवक्ता राहुल दत्त शर्मा, देवेंद्र कुमार पांडेय, जानकी शरण पांडेय, जितेंद्र सिंह व हरिश्चंद्र वर्मा भी मौजूद रहेंगे।
बताया कि सम्मेलन में प्रांतीय संगठन की सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मुख्य रूप से जीएसटी और आयकर विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed