फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two connecting roads will be improved with four crore rupees.

Chitrakoot News: चार करोड़ से संवरेंगे दो संपर्क मार्ग

Thu, 27 Nov 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 27 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two connecting roads will be improved with four crore rupees.
चित्रकूट। जिले में दो जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी। पहले यह सड़कें डामरीकृत थी मगर अब इनका सीसी निर्माण होगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत के सापेक्ष करीब डेढ़ करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। बजट मिलते ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद में नोनार और जेएम वियावल-सिकरो डामरीकृत संपर्क मार्ग काफी समय जीर्णशीर्ण हालत में हैं। दोनों संपर्क मार्ग जर्जर होने से वहां से दोपहिया-चार पहिया वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारियां हो रहीं थीं। स्थानीय लोगों द्वारा जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने दोनों जर्जर सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग ने जर्जर नोनार संपर्क मार्ग और जेएम वियावल-सिकरो संपर्क मार्ग का सीसी निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाकर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब नोनार संपर्क मार्ग का सीसी निर्माण कराया जाएगा। इस पर 43.29 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार जेएम वियावल संपर्क मार्ग का भी सीसी निर्माण होगा। अभी तक यह मार्ग डामरीकृत थी। सीसी निर्माण पर 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग की निर्माण इकाई के सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने बताया कि जेएम वियावल संपर्क मार्ग अभी तक डामरीकृत था लेकिन अब इसका सीसी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed