{"_id":"67c49f7df4960731be0f4ada","slug":"two-bike-riding-friends-injured-in-auto-collision-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113523-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कर्वी-पहाड़ी रोड पर सुषमा स्वरूप स्कूल के पास ऑटो ने बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो दोस्त सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पहाड़ी क्षेत्र के कलवारा निवासी सुनील कुमार (35) बाइक से प्रयागराज निवासी साथी प्रफुल्ल (41) के साथ कर्वी से निमंत्रण करके शनिवार की रात गांव जा रहा था। अशोह के सुषमा स्वरूप स्कूल के पास पीछे से आए ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क में गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सडक दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची थी लेकिन उसके पहले एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल लाया जा चुका था। दोनों का इलाज जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।