फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tulsidas' procession started with great pomp

Chitrakoot News: धूमधाम से निकली तुलसीदास की शोभायात्रा

Sun, 11 Aug 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tulsidas' procession started with great pomp
राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव उनकी जन्म स्थली राजापुर सहित धर्मनगरी और अन्य स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। राजापुर में शोभायात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास के जन्म कुटीर में परंपरागत तरीके से जन्मोत्सव मनाया गया। वृंदावन के संत रामदास के नेतृत्व में संतों ने तुलसीदास की मूर्ति को स्नान कराया। इसके बाद पूजा-पाठ कर प्रसाद बांटा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जल्द ही रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाएगा। इसके लिए वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं। आज भी तुलसी हर घर में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

शाम को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्रीराम, सीता,सहित अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रही। एसडीएम प्रमोद झा, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, तहसीलदार राम सुधार राम, नायब तहसीलदार शिवानंद पांडेय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा, राजेेंंद्र पांडेय, सतीष मिश्रा,प्रदीप तिवारी, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, संतोष सोनी, शंकरदयाल सोनी, राजेश केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कलाकारों ने लोकगीत प्रस्तुत किया
राजापुर। आकाशवाणी छतरपुर के लोकगीत गायक दिनेश सोनी व संध्या सरगम ने गीत प्रस्तुत किया। अन्य कलाकारों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। रामचरित मानस की चौपाई प्रस्तुत की। संवाद

इनसेट
मठ और मंदिरों में भी मनाई गई जयंती
चित्रकूट। धर्मनगरी के कामदगिरि भवन में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिक्रमा मार्ग में संत तुलसीदास की शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे का आयोजन किया गया। कामदगिरि पीठाधीश्वर जगदगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज, संत मदन गोपालदास, अर्चन आदि मौजूद रहे। रामघाट पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने तोतामुखी मंदिर के महंत मोहितदास के साथ गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति की पूजा की। धर्मनगरी के तुलसीपीठ, रामघाट स्थित तोतामुखी मंंदिर व अन्य मंदिरों व मठों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed