फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck ran over bike riders, uncle and nephew died

Chitrakoot News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मामा-भांजे की मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck ran over bike riders, uncle and nephew died
सुखलाल - फोटो : संवाद
चित्रकूट। दोस्त की बरात में जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को रविवार की रात नौ बजे पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। दोनों पूना में काम करते थे। एक ही दिन पहले गांव आए थे।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के देहरुच निवासी चुन्ना प्रसाद कोटार्य ने बताया कि छोटा चचेरा भाई जगदीश (32), भांजे चनहट निवासी सुखलाल (23) के साथ गांव निवासी दोस्त शिवबोध की बरात में बाइक से परसौंजा गांव जा रहा था। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहाड़ी लेकर पहुंची। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जगदीश के एक भाई शत्रुघन व छह बहन मंजुषा, बुट्टू, गोमती, ललिता, कालिंदी, विजमा देवी और मां रमसखिया देवी हैं। जगदीश की मौत से सभी बेहाल हैं। चनहट निवासी रामसजीवन ने बताया कि सुखलाल की मौत के बाद अब एक पुत्र लालचंद्र बचा हैं, दो बहनें शकुंतला, गीता देवी, मां गोमती देवी हैं। बताया कि बेटा सुखलाल और उसका मामा जगदीश और शिवबोध पूना में साथ ही रहते थे। शिवबोध की शादी में शामिल होने के लिए दोनों रविवार की सुबह करीब 10 बजे पुणे से आए थे। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। जगदीश की शादी के लिए लड़की देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा है, ट्रक के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed