फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck overturns on highway, seven buried, two dead

हाईवे पर ट्रक की चपेट में सात, दो की मौत

Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns on highway, seven buried, two dead
चित्रकूट/मऊ। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत रामाकोल गांव के पास एक बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक बाइक से टकराने के बाद पलट गया। जिससे सड़क पर जा रहे सात लोग व बाइक सवार दब गए। दो लोगों की मौत हो गई। पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मऊ एसडीएम व रैपुरा थाना पुलिस टीम ने हाईवे से ट्रक को हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को प्रयागराज से मुख्यालय की ओर जा रहा ट्रक रैपुरा थाना क्षेत्र के रामाकोल गांव के पास एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो दूसरी बाइक से टकरा कर पलट गया। उसी दौरान खेतों में धान रोपकर गांव लौट रहे मजदूर ट्रक की चपेट में आकर दब गए। रैपुरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार मऊ के सिंहपुर निवासी अवधेश कुमार व उनकी पत्नी सीमा देवी व एक बच्चे को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आए मजदूर रैपुरा निवासी मीरा देवी पत्नी उमाशंकर, सुखरानी उर्फ तारा पत्नी मइयादीन, कमलादेवी, किरनदेवी व राजू को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। ट्रक के चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने रैपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के साथ मिलकर हाईवे पर पडे़ वाहनों को हटवाकर जाम खत्म कराया। घायलों में बाइक चालक अवधेश कुमार व मजदूर मीरा देवी की मौत हो गई। कमला व सुखरानी की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक व परिचालक का कुछ पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed