{"_id":"585046f74f1c1bfd0764993a","slug":"truck-bike-collision-on-the-highway-the-death-of-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक-बाइक की टक्कर, लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक-बाइक की टक्कर, लाइनमैन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल का हालचाल लेते बिजली विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम को हाईवे पर ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक चालक बिजली लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं दुर्घटना होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग निकला।
मुख्यालय में तैनात बिजली लाइनमैन घनश्याम (38) पुत्र महेश निवासी बांदा मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक में नदना अतर्रा निवासी मुन्ना (35) पुत्र वृंदावन भी था। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेडी पुलिया के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर जैसे ही उसकी बाइक पहुंची तो बांदा की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे जा घुसे। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक छोड़ भाग निकला। जबकि दोनों बाइक सवार घायलों को स्थानीय लोगों ने उठाकर किनारे किया। इसके बाद कोतवाल सत्यपाल सिंह ने घायलों को को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा, एसडीओ आशीष कुमार, जेई सुनील पटेल और कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री रामलाल पाल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान घायल लाइनमैन घनश्याम की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल मुन्ना का इलाज किया जा रहा था।