{"_id":"60183b1f8ebc3e08996f51ad","slug":"trak-kee-takkar-se-baik-savaar-yuvak-ghaayal-chitrakutt-news-knp6093218188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
मऊ। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिया गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल को सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है।
राजापुर थाना अंतर्गत टिकरा सिरावल गांव निवासी सुनील कुमार (30) सोमवार दोपहर को अपनी रिश्तेदारी में शेषा शुबकरा गांव जा रहा था। वह कटिया गांव के पास पहुंचा ही था, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।