फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor driver's body found in the field

Chitrakoot News: खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver's body found in the field
पहाड़ी (चित्रकूट)। खरसेंडा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध हालात में खेत के पास मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेंडा निवासी चंद्रहास वर्मा ने बताया कि बड़ा भाई रज्जू वर्मा (19) ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार की शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। अंधेरा होने के बाद भी घर न आने पर परिजनों ने खेत में जाकर ढूंढा तो वहां रज्जू बेहोशी हालत में मिला। उसने अंडरवियर पहन रखा था। ऐसा लगा कि नहाने के बाद वहीं पर लेटा था। उसे लेकर जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक परिवार से उनकी रंजिश है। रज्जू को वह परिवार दो बार फर्जी मामले में फंसा चुका है। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने हत्या की है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। सभी बिंदुओं पर जांच कर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मां संतोषिया देवी ने बताया कि रज्जू दो भाई में बड़ा था। उसकी छह बहने भी हैं।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed