Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor crushes Rajgir, death

Chitrakoot News: ट्रैक्टर ने राजगीर को रौंदा, मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor crushes Rajgir, death
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र क बडहर गांव के पास पैदल जा रहे राजगीर को तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बड़हर गांव निवासी राजाराम ने बताया कि उसका पुत्र राजगीर सुनील कुमार (21) शनिवार की शाम को राजापुर कस्बे से काम करने के बाद जीप से गांव के समीप उतरा था। इसके बाद नहर पटरी के रास्ते से पैदल घर जा रहा था। तभी सामने से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने उसे रौद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख चालक मौके पर से फरार हो गया। थानाप्रभारी दीपेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed