फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Today lakhs of devotees will gather on Somvati Amavasya

आज सोमवती अमावस्या पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Today lakhs of devotees will gather on Somvati Amavasya
फोटो- 15- सोमवती अमावस्या के एक दिन पूर्व रामघाट किनारे पहुंचे हजारों श्रद्घालुओं ने मंदाकिनी में ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ज्येष्ठ माह की सोमवती अमावस्या के एक दिन पहले रविवार को श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी मेें डेरा डाल लिया है। हजारों श्रद्धालुओं ने रविवार की शाम को मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पूजा की। मेला की व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के जवान डटे हैं।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या 30 मई को है। मान्यता है कि इस दिन की अमावस्या पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर पति व पुत्रों के दीर्घायु के लिए फेरी लगाती हैं। व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की अलग अलग स्थानों पर तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र के रामघाट भरतघाट व कामदगिरी मंदिर के पास पुलिस बल के जवान तैनात हैं। मंदाकिनी नदी मेें गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। शनिवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अतुल शर्मा के अलावा सतना के डीएम अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम मझगवां पीएस त्रिपाठी, नायब तहसीलदार ऋषि नारायाण सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed