फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To set up a committee to investigate

जांच के लिए गठित की जाए कमेटी

Fri, 03 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 03 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
To set up a committee to investigate
बैठक में बोलते हाइड्रो एंप्लाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष हरिभजन द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
एचटी लाइन दुरुस्त करते समय करंट लगने से मरे लाइनमैन के मामले में विद्युत विभाग ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए जांच कमेटी गठित किए जाने की मांग की है। वहीं हाइड्रो एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों की अधिशाषी अभियंता से बातचीत के बाद गुरुवार शाम को कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार को रानीपुर भट्ट फीडर से आपूर्ति बाधित होने पर लाइनमैन नरेंद्र पटेल बेड़ी पुलिया स्थित विद्युत पोल पर चढ़कर हाइटेंशन लाइन ठीक कर रहा था, तभी करंट से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में जेई राजेंद्र राजपूत और एसएसओ शिवनारायण मिश्रा पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि लाइनमैन की मौत जिस तरह हुई है वह दर्दनाक है।
विज्ञापन


एसडीओ प्रथम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है जो तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों को संविदा पर रखने वाली कंपनी से बीमा राशि दिलाई जाएगी। इसके अलावा मानवता के आधार पर विभागीय मदद की जाएगी। उधर संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी विरोध जारी रखते हुए कार्य बहिष्कार किया। शाम को हाइड्रो एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई। यूनियन के जोनल अध्यक्ष हरिभजन द्विवेदी ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए ठोस उपाय किए जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। बैठक में मंडलीय मंत्री रामलाल पाल, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुंदरलाल मिश्रा, निर्मल, शिवप्रकाश अवस्थी, सुभाष, धर्र्र्मेद्र, विनोद, उदयवीर, राजकुमार व दिलीप शर्मा आदि रहे।


लाइनमैन की मौत के बाद जागे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंडलीय मंत्री रामलाल पाल की मांग पर 28 मई को सिविल लाइंस मार्ग पर ट्रांसफार्मर में करंट लगने से झुलसे लाइनमैन राजकुमार मामले में दोषी एसएसओ ब्रजमोहन पांडेय के खिलाफ अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed