फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To maintain the security committee in the village against bandits

डाकुओं से मुकाबले के लिए गांव में बनाए सुरक्षा समिति

Wed, 18 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 18 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
To maintain the security committee in the village against bandits
ग्राम हनुआ में बच्ची से बात करती डीएम, साथ में एसपी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए पाठा क्षेत्र के चार बूथों में डीएम ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ चौपल लगाई। जिसमें निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के समय अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगाी। डाकुओं से मुकाबला करने के लिए गांव में ही सुरक्षा समिति बनाई जाए।
विज्ञापन



बुधवार  को मानिकपुर विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय हनुआ के बूथ संख्या 268, 269 पतेरिया 269, गढ़चपा 254, 255 , कौबरा 249, 260 व पोखरी के बूथ संख्या 261 में विद्यालय परिसरों पर चौपाल लगी। जिसमें जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मत को बेचे नहीं  मत बहुत अमूल्य है इसकी कोई कीमत नहीं होती है।
विज्ञापन



किसी प्रत्याशी या कार्यकर्ता द्वारा किसी तरह की प्रलोभन वाली वस्तुएं बांटी जाएं अथवा डाकुओं व दबंगों द्वारा डराया धमकाया जाता है इसकी सूचना तत्काल दें। उनके खिलाफ  पुलिस कड़ी कार्रवाई होगी। मतदान को महापर्व की तरह मनाए। 23 फरवरी को होने वाले महापर्व पर अपने-अपने घरों के निशक्त, नववधु, महिलाएं व बेटियों के साथ जाकर मतदान कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने ग्रामीणाें  से कहा कि  अपने मत का प्रयोग सतर्कता के साथ करें। वोट सबके लिए सामान है। किसी के बहकावे में न पडे़। भयमुक्त होकर मतदान करें। पहाड़ों के नीचे  बसने वाले गांव के ग्रामीण डरे नहीं सुरक्षा के सारे इंतजाम किये जाएंगे।


निर्भीक होकर मतदान करे। गांव में सुरक्षा समिति बनायें जब पूरा गांव एक होगा तो कोई भी दस्यु दल गांव में नहीं आयेगा। सूचना देने पर पुलिस फ ोर्स तत्काल पहुंचेगा।  इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की आर्म्स कंपनी की फ ोर्स लगायी गई है लोकल फ ोर्स का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा बाहरी फ ोर्स आयेगी और चुनाव करायेंगी। 


गांव में जो भी शस्त्र लाइसेंस धारक है वह अपने-अपने शस्त्र जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed