फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tirahaar ilaake mein bijalee, paanee kee samasya, esadeeem ko saumpa gyaapan

तिरहार इलाके में बिजली, पानी की समस्या, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
tirahaar ilaake mein bijalee, paanee kee samasya, esadeeem ko saumpa gyaapan
राजापुर(चित्रकूट)। तिरहार इलाके के लोग बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आदर्श नवयुवक समाज सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बिजली,पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि राजापुर के तिरहार इलाके के सरधुआ सहित अन्य गांवों में बिजली कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या भी है। देहात में जर्जर तार लटक रहे हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है। खंभे टूटकर खेतों में गिर जाते हैं। करंट उतरने से अक्सर हादसे हो जाते हैं। अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। यह खेतों में तैयार फसल चर जाते हैं। इन समस्याआें का निदान कराया जाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र उर्फ सागर, महासचिव राकेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री रामजी यादव, शिवशंकर निषाद, अखिलेंद्र सिंह, लवकुश निषाद, राजराम, राममूरत, विचित्र वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed