Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three people including a newly married woman committed suicide by hanging themselves

Chitrakoot News: नवविवाहिता समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 18 Aug 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three people including a newly married woman committed suicide by hanging themselves
चित्रकूट/मऊ/पहाड़ी। अलग-अलग दो स्थानों पर नवविवाहिता समेत तीन ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

बांदा जिले के मर्का गांव की पुष्पा देवी (23) पत्नी शिवबाबू रक्षाबंधन के चलते दो सप्ताह पूर्व अपने मायके मऊ थाना क्षेत्र के कोटराखांभा गांव आई थी। शनिवार की देर शाम को कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे पर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। महिला के पिता रामकृपाल ने बताया कि पांच माह पूर्व ही पुत्री की शादी हुई थी। घटना के समय सभी लोग खेत चले गए थे। सूने घर में पुत्री के फांसी लगाने की जानकारी मिली है। खुदकुशी का कारण नहीं बता सके।
इसके अलावा मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी नत्थू उर्फ देवीदयाल दुबे (46) ने शनिवार की देर शाम को घर के अंदर लगे नीम के पेड़ में अज्ञात कारणों के फंदे लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने जब शव लटकता देखा को परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के तीन पुत्र दिल्ली में रहते हैं। पत्नी शिवकली रक्षाबंधन के चलते मायके चली गई थी। घटना के बाद परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, पहाड़ी थाना क्षेत्र के कलवारा खुर्द गांव निवासी युवक घर के कमरे में फंदे पर झूल गया। कलवारा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को परिजन खेत में थे। इसी बीच उसके पुत्र राहुल वर्मा (21) ने फंदा लगाकर जान दे दिया। घर लौटने पर जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed