फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three injured including mother and son in bike collision

Chitrakoot News: बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three injured including mother and son in bike collision
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे हादसे में भी बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रौली कल्याणपुर मोड़ के पास रौली कल्याणपुर निवासी दिनेश (28) व मां राजकुमारी (50) के साथ बदौसा कस्बे से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार रसिन निवासी चुन्नू (24) की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। जिसके चलते तीनों घायल हो गए और उन्हें सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां दिनेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा मध्य प्रदेश क्षेत्र के मझगवां थाने के मोती पुरवा निवासी संजय यादव (32) व विनोद यादव (28) धर्मनगरी से वापस अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह नया गांव थाना क्षेत्र के रामनाथ आश्रम शाला के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों भाइयों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब सभी की हालत में सुधार है। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed