फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including uncle and nephew died in separate road accidents

Chitrakoot News: अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Tue, 19 Nov 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three including uncle and nephew died in separate road accidents
चित्रकूट। राजापुर व चित्रकूट मप्र क्षेत्र में दो अलग अलग हादसों में तीन बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परदवां निवासी राजा (24) अपने ही गांव के दोस्त कुल्लू (28) के साथ सोमवार को राजापुर एक निमंत्रण पर जा रहे थे। देर शाम को जैसे ही उनकी बाइक छींबो राजापुर मोड पर अचानक बाइक फिसल गई। सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उनके साथ चल रहे एक अन्य बाइक सवारों ने पुलिस सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, तबतक राजा की मौत हो गई। कुल्लू की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

दूसरी घटना में बरौंधा सिंहपुर निवासी अरविंद तिवारी (28) गांव के ही रिश्ते में चाचा हर प्रसाद गर्ग (50) के साथ बाइक से चित्रकूट की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भरगवां गेट के पास पहुंचा तभी सामने से आई तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने बाइक टकरा गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बोलेरो लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान दोनों की मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है। बाइक चालक हेलमेट पहने था लेकिन घटना के दौरान हेलमेट सिर से छिटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed