फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including two brothers who attacked the police were sentenced to three years each

Chitrakoot News: पुलिस पर हमला करने वाले दो भाइयों समेत तीन को तीन-तीन साल की सजा

Sat, 29 Apr 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three including two brothers who attacked the police were sentenced to three years each
चित्रकूट। पुलिस टीमपर पथराव और फायरिंग करने के तीन आरोपियों को न्यायालय ने तीन-तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों को कुल 23 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि14 मार्च 2019 को मऊ थाना क्षेत्र के मवईकला गांव की निवासी रीचा ने डायल 112 के जरिए पुलिस की मदद मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव के कुछ लोग उसके पिता और भाई को घर में घुसकर मार पीट रहे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीमों ने मौके पर आकर जानकारी ली फिर आरोपियों के घर पहुंची। जहां आरोपी बबलू शुक्ला के घर के बाहर पहुंचने पर सगे भाई भानू पांडेय उर्फ भानू भौकाल व शानू पांडेय उर्फ दुर्गेश के साथ बबलू शुक्ला ने पीआरवी कर्मियों पर पथराव कर दिया। साथ ही तमंचे से फायरिंग कर पीआरवी टीम की गाडी को भी लाठी डंडे मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भानू को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। अन्य भाग गए थे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी भानू , शानू व बबलू शुक्ला को तीन-तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी शानू व बबलू को सात-सात हजार रुपये और भानू को नौ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed