फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including an innocent child died due to stomach ache and fever

Chitrakoot News: पेटदर्द व बुखार से मासूम समेत तीन की मौत

Wed, 08 Nov 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three including an innocent child died due to stomach ache and fever
चित्रकूट। मौसम में बदलाव के बाद भी बुखार, पेटदर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। मंगलवार को ऐसे तीन मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग गांव के कपिल के तीन वर्षीय पुत्र अशोक को मंगलवार को अचानक पेट दर्द व बुखार के चलते जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दादी राधा ने बताया कि दो बहने हैं। इकलौता पुत्र था। इसी तरह मुख्यालय के नया बाजार जगदीशगंज मोहल्ला निवासी व्यापारी मुकुंदीलाल (62) के पुत्र पिंटू ने बताया कि अचानक पेटदर्द व सीने में दर्द के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव की रेखा (56) की हालत बिगडऩे पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो दिन से उसे बुखार की शिकायत थी। तीनों मामले में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को 150 बुखार, पेेटदर्द व उल्टी दस्त से पीडि़त मरीजों का इलाज किया गया। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed