{"_id":"682cd21c1f114a406d0d42d7","slug":"three-doctors-were-found-absent-dm-stopped-their-salary-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-116044-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: गैरहाजिर मिले तीन डाॅक्टर…डीएम ने वेतन रोका, अधीक्षक ने मरीजों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: गैरहाजिर मिले तीन डाॅक्टर…डीएम ने वेतन रोका, अधीक्षक ने मरीजों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी
Wed, 21 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को सीएचसी पहाड़ी और राजापुर का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर अनुपस्थित मिले तीन डाॅक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मरीजों से इलाज के बारे में पूछा।
डीएम सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचे। वहां अधीक्षक उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे, लेकिन डॉक्टर दीपक गैरहाजिर रहे। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद जच्चा बच्चा वार्ड, औषधि भंडार, जन औषधि केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। इलाज आए मरीजों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि प्रतिदिन बेडशीट बदलें। साथ ही जन औषधि केंद्र पर ग्लास ट्रांसपेरेंसी के साथ बोर्ड भी लगाएं। परिसर में बनी प्रेरणा कैंटीन को सही तरीके से संचालित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर पहुंचे। यहां पर चिकित्साधीक्षक दिनेश मौजूद मिले। डॉ. गणेश सिंह व संजय विश्वकर्मा गैरहाजिर रहे। दोनों के वेतन राेकने के लिए कहा। इसके अलावा ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, डिलीवरी रूम, पीएनसी, लेबर रूम, 30 शैय्या मातृ कक्ष, एनबीएसयू एवं किचन का निरीक्षण किया। डीएम ने परिसर में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि कोई भी डाॅक्टर बाहर की दवाएं न लिखें।