{"_id":"65f3557fd8483b816d068944","slug":"three-died-due-to-fever-and-stomach-pain-eight-patients-admitted-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105629-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से तीन की मौत, आठ मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से तीन की मौत, आठ मरीज भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार और पेट दर्द के चलते तीन की मौत हो गई। इसके अलावा आठ मरीज भर्ती हुए।
मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को कर्वी कोतवाली अंतर्गत माफी कर्वी निवासी दुर्गा प्रसाद (70) को नाती सोनू ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी निवासी शकुंतला देवी (30) को पति मुन्ना व कर्वी कोतवाली के सदर बाजार निवासी शिवकुमार शर्मा (70) को पुत्र राजकुमार ने बुखार व पेट दर्द के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा परसौंजा निवासी हीरालाल का दो वर्षीय पुत्र समीर, देवकली निवासी संतोष (30), हरिहरपुर निवासी रेवतीरमण का पांच वर्षीय पुत्र देवांश, कोठिलिहाई निवासी जयदीप की पांच वर्षीय पुत्री सोनिया, अगरहुंड़ा निवासी देवकी (60), कंठीपुर निवासी जगरनिया (65), खोह निवासी राजाराम का आठ वर्षीय पुत्र सोनू व निही चिरैया निवासी ज्ञानवती (50) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।