{"_id":"7ab731bfcc1b9a0a947bcf89e2b0e256","slug":"three-acuused-caught-in-battery-theft-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरियां चुराकर भाग रहे तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरियां चुराकर भाग रहे तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल कंपनी के टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों के पास से कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उनके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन
चकजाफर के पास खेत में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। गुरुवार रात यहां अल्टो कार सवार युवक रुके और बैटरियां खोलकर ले जाने लगे। वहां मौजूद टेक्नीशियन नीरज सिंह को इसकी भनक लगी तो उसने शोर मचाया। उसने बाइक से युवकों की कार का पीछा भी किया। आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कार को घेर लिया। इस दौरान कार सवार दो युवक भाग गए। जबकि तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। इनके नाम मधु तिवारी, धीरज, शुभम पांडे सभी निवासी गुरौली बिरौैंधा (कौशांबी) बताए गए हैं। कोतवाली प्रभारी केपी दुबे ने बताया कि सभी का चालान किया जा रहा है। फरार युवकों में एक का नाम राजू निवासी कनहाली (सराय) बताया गया है। चालक का नाम पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने दावा किया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे लोग राजू की अल्टो से चित्रकूट आए थे। लौटते समय राजू ने उनको झांसा दिया कि वह बैटरी चोरी करेंगे तो दो-दो हजार रुपये दूंगा और वे लोग इसमें फंस गए। इनके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।