{"_id":"69ed0606e0ed02aa610008d2","slug":"three-accused-arrested-for-making-obscene-videos-of-teenage-girls-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-130170-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नदी नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जहर खाने वाली दोनों किशोरियों की हालत में अब सुधार है जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने परसौंजा निवासी अभिषेक, सुरेंद्र व बिट्टू यादव को पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी व आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार सुबह गांव की दो किशोरियां नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने की बात घर तक पहुंची तो परिजनों ने बच्चियों को डांट दिया। लोकलाज व वीडियो वायरल होने के डर से परेशान दोनों किशोरियों ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को पीड़ित पिता पहाड़ी थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा पॉक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की गई। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। पुलिस पीड़ित परिवार को कानूनी मदद के साथ काउंसलिंग भी करा रही है। पुलिस अधीक्षक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना तेज करने के निर्देश दिए हैं।