फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thousands of fish died in the Mandakini river

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी में मरीं हजारों मछलियां

Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died in the Mandakini river
खोही (चित्रकूट)। मंदाकिनी नदी में हजारों मछलियां मर गईं। बारिश के बाद भी जिम्मेदारों ने फाटक नहीं खोले। इसके चलते मछलियां मरी हैं। आशंका जताई गई है कि कुछ शिकारियों ने पानी में जहरीला पदार्थ डालकर इनका शिकार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शाम को बारिश होने से नदी का पानी मटमैला हो गया था। शुक्रवार को दिन में चटख धूप की वजह से नदी का पानी गर्म हो गया। मटमैले पानी की वजह से मछलियां सतह की ओर आई और गर्म पानी में तड़पकर मर गईं। शिकारियों पर भी शिकार करने के लिए पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामघाट में नया गांव नगर पंचायत छोटे पुल के फाटक खोल देता तो मछलियां बच जाती। शनिवार को रामघाट में मरी मछलियों की आड़ में दर्जनों युवकों ने मछलियों का शिकार किया। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने सतना डीएम अनुराग वर्मा से मांग की है कि मछलियों की मौत के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed