फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those who stole the jewellery by luring people with the promise of doubling it were arrested

Chitrakoot News: जेवर दोगुना करने का लालच देकर माल उड़ाने वाले गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those who stole the jewellery by luring people with the promise of doubling it were arrested
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के हरदौली गांव में सोने-चांदी के जेवर दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से बाइक, ठगे गए जेवर के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ है। दोनों शातिर फतेहपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय में सीओ राजकमल ने बताया कि हरदौली निवासी दयाशंकर यादव ने 13 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई को फतेहपुर जिले के थाना असोथर के धरमपुर सातो निवासी रियाजुल उर्र्फ राजू ने सोने-चांदी के जेवर दोगुने कराने का लालच दिया। उसकी बातों में वह सब आ गये। इसके बाद पूजा पाठ कराने की बात कहकर अपने एक अन्य साथी फतेहपुर के खागा के मुसवापर निवासी गौरव उर्फ दीपक साहू के साथ घर के अंदर आया।
विज्ञापन

परिवार वालों को एक स्थान पर बैठा लिया। आभूषण डेढ़ तोला सोने की दो लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, छह अंगूठी, आधार कार्ड और पास बुक मंगवाकर एक स्थान पर रखवा लिया। इसके बाद पूजा पाठ कराने लगा। कहा कि दो घंटे बाद सभी लोग आंख खोलना। चेतावनी भी दी कि यदि बीच में आंख खोली तो जेवर गायब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने आंखें खोली तो दोनों माल समेत लापता थे। उनकी एक बाइक भी ले गए। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ ने बताया कि इस मामले में राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार व एसओजी प्रभारी एमपी सिंह की टीम ने खोजबीन शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छीबो रोड से भभेंट पेट्रोल पंप के पास से दोनों को पकड़ लिया है। उनके पास से कुछ सोने चांदी के जेवर और 430 रुपये व चुराई गई बाइक बरामद हुई है। दोनों पर कौशांबी व फतेहपुर के कई थानों में चोरी व नशीला पदार्थ बिक्री के मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed