{"_id":"6579f430b1103e7e5701c654","slug":"those-making-better-models-rewarded-in-science-exhibition-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3577-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल बनाने वाले पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल बनाने वाले पुरस्कृत
Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट । जिला विज्ञान क्लब द्वारा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शहर के चित्रकूूट इंटर काॅलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चित्रकूट इंटर काॅलेज के छात्र हरवेश कुमार पाल को इलेक्ट्रानिक्स व्हीकल चार्जिंग सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत करने के कारण प्रथम स्थान पर चयन किया गया। उसे 5 हजार रुपये की नगद धनराशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, डीडीओ राजकुमार त्रिपाठी व डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हरवेश के बाद द्वितीय स्थान पर चित्रकूट इंटर काॅलेज के छात्र सत्यम को तीन हजार, तृतीय स्थान पर बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र प्रियांशु मिश्र को दो हजार रुपये नकद व सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार की नकद धनराशि अशोक पब्लिक स्कूल के छात्र सार्थक मिश्रा व राजकीय इंटर कालेज बरगढ़ के छात्र रामरतन गुप्ता को मिली।
इसके अलावा दस अन्य छात्रों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गया है, जो मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सौरभ चंद्र, शिव प्रसाद, साकेत बिहारी शुक्ला, अनिल कुमार, प्रशांत कुमार, डॉ. रणवीर सिंह चौहन, विजय सोनी, प्रियंवदा जायसवाल, लालमन, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।