फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those doing business worth crores of rupees are not safe

Chitrakoot News: करोड़ों रुपये का व्यापार करने वाले सुरक्षित नहीं

Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Those doing business worth crores of rupees are not safe
चित्रकूट। जिले की सबसे बड़ी कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्वी में सुरक्षा व्यवस्था का कोई स्थाई इंतजाम नहीं है। इसके लिए करोड़ों रुपये का प्रतिदिन व्यापार करने वाले व्यापारी कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन नियमित रूप से यहां पुलिस गश्त तक नहीं होती। एक साल के अंदर यहां पर तीन बार व्यापारियों से मारपीट, छिनैती व चार बार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इन दिनों धान की बिक्री के लिए मंडी परिसर में सैकड़ों किसान पड़े हुए हैं, लेकिन वहां पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं है। मंडी परिसर में 24 गल्ला व्यापारी हैं। 30 सब्जी के थोक व्यापारियों की दुकानें हैं। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल कहते हैं कि गल्ला मंडी परिसर नशेडिय़ों व जुआरियों का अड्डा बन गया।
विज्ञापन

अक्सर यहां अप्रिय घटना होती हैं। आए दिन चोरियां व अन्य वारदातें भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। एक सप्ताह के अंदर व्यापारी रामजी व रामकृष्ण गुप्ता की दुकान का ताला तोडकर हजारों रुपये नगद व अनाज की चोरी हुई है। सब्जी मंडी आने के बाद यहां पर गंदगी व बदबू बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed