{"_id":"6a68ea2b33c111a17b0284f7","slug":"third-accused-in-gang-rape-case-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134236-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पुलिस ने मानिकपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को काली घाटी के पार्क गेट के पास से तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले, दो आरोपी जिन्नू और अखिलेश उर्फ जरैला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में एक चौथा आरोपी लल्लू उर्फ लाला अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोप है कि 13 जुलाई की दोपहर किशोरी अपने प्रेमी जिन्नू के साथ झरी फाटक के पास जंगल में चेकडैम पर थी। तभी बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोका और जंगल में ले गए। वहां जिन्नू के हाथ बांधकर तीनों ने किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में दो युवक किशोरी को मारकुंडी, हनुमान धारा और रामघाट होते हुए कर्वी पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। उन्होंने किशोरी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी की तहरीर पर 14 जुलाई को प्रेमी जिन्नू सहित तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि जिन्नू और बांदा जिले के अखिलेश उर्फ जरैला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अखिलेश ने पूछताछ में अखिलेश उर्फ पटेल और लल्लू उर्फ लाला के सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने की बात बताई थी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इन दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब अखिलेश उर्फ पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथे आरोपी लल्लू उर्फ लाला की तलाश में दबिश दी जा रही है।