फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves broke in and took away jewellery, cash and utensils

Chitrakoot News: सेंध लगाकर जेवर, नकदी और बर्तन ले गए चोर

Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke in and took away jewellery, cash and utensils
दो अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश, शोर मचाने पर भाग गए चोर संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर। ग्राम पंचायत रमपुरिया अव्वल में शुक्रवार की रात को चोर तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। जिसमें एक घर में सेंध लगाकर चोरी करने में सफल रहे जबकि दो अन्य घरों में परिजनों के जागने पर असफल रहे। एक घर से जेवर, नगद 20 हजार रुपये और बर्तन ले गए। लगभग एक लाख रुपये की चोरी बताई गई है।

रम्पुरिया अव्वल गांव निवासी वासुदेव यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात चोर खिड़की के नीचे दीवार में सेंध लगाकर उसके घर में घुस आए। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवर, 20 हजार रुपये, बर्तन और अनाज उठा ले गए। उसी रात पड़ोसी सुंदरलाल यादव और मक्खन यादव के घर भी सेंध लगाकर घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान मक्खन की पत्नी आशा की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर भाग गए। इस घटना से गांव सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed