{"_id":"6748b64b43653621610597c9","slug":"there-will-be-no-laxity-in-the-development-of-the-ancient-city-cm-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111342-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक नगरी के विकास में नहीं होगी कोताही : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक नगरी के विकास में नहीं होगी कोताही : सीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट सनातन हिंदू धर्म की पौराणिक स्थली और संतों की साधना को ऊंचाई देने वाली नगरी है। इसे देश-विदेश से जोड़ने के लिए हवाई पट्टी, डिफेंस कॉरिडोर और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। ये सब विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अधिकारियों को हिदायत दी कि बजट की कमी नहीं है, बस विकास काम में लापरवाही न करें। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर रोडवेज बस स्टैंड पर बने हेलीपैड पर दोपहर करीब 12 बजे उतरा। रामघाट पर मंदाकिनी की आरती के बाद कहा कि भगवान राम वनवास काल में सबसे अधिक चित्रकूट तीर्थ स्थल में रहे हैं। यहां अयोध्या की तरह विकास किया जाएगा। यह नगरी सनातन हिंदू धर्म को ऊंंचाई तक पहुंचाने वाली है। आध्यात्मिक नगरी में ऋषियों मुनियों व संतों ने जो तपस्या की है, उसी को आगे बढ़ाया जाएगा। भौतिक विकास को शामिल कर रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देंगे।
कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर व महार्षि वाल्मीकि की जन्मस्थली लालापुर का भी विकास किया जा रहा है। जिले में सडक़, पुल और बाईपास बनाए जा है। यहां उद्योग भी लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट को बड़ा करने के साथ ही डिफेंस कॉरडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। महंत दिव्यजीवदास, महंत सत्यप्रकाश, आचार्य रामचंद्र दास, सीताशरणदास, महंत मोहित दास, विपिन विहारी महराज, प्रदीप महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
मुख्यमंत्री ने मत्तगजेंद्रनाथ के किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने रामघाट में प्रवेश करते ही सबसे पहले मंदाकिनी नदी किनारे स्थित मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन किया। पंडितो के मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मुन्नू सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। संत विपिन विहारी महराज, प्रदीप महाराज ने पूजन कराकर प्रसाद वितरित किया। संवाद